साइबर जागृति अभियान के तहत ग्राम गोमची एवं बेंदरी में महिलाओं एवं छात्राओं को किया गया जागरूक
लगभग 250 महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी
रायपुर : साइबर अपराधों से बचाव एवं आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके तहत रायपुर कमिश्नरेट में भी व्यापक पैमाने में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अभियान के चौथे सप्ताह 06 से 12 सितंबर 2026 के अंतर्गत थाना उरला क्षेत्र के ग्राम गोमची एवं बेंदरी में प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनीता यादव एवं थाना स्टाफ द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, ऑनलाइन उत्पीड़न एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी जागरूक किया गया।
उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में महिला समूह, छात्राएं एवं स्थानीय महिला समुदाय सहित लगभग 250 लोग उपस्थित रहे।
साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।


