हाइवा वाहन का केबल चोर चकरभाठा पुलिस की गिरफ्त में
तत्काल कार्यवाही कर मॉल बरामद
नाम आरोपी – सुभाष मोहले पिता सुखचंद मोहले उम्र 30 वर्ष साकिन सत्यानगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
मशरूका हाईवा क्रमांक CG04MK7720 के बाडी में लगे वायर कीमती करीबन 30 हजार रूपये
बिलासपुर : प्रार्थी दीपक निगम पिता संतोष कुमार निगम उम्र 53 साल साकिन विनोबा नगर थाना तारहबहार जिला बिलासपुर थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/09/2026 के रात्रि 03:30 बजे उसके हाईवा क्रमांक CG04MK7720 जो ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी थी उसकी बाडी में लगे वायर को उसके यहाँ पूर्व में काम करने वाले सुभाष मोहले द्वारा काटकर चोरी कर ले गया हैं सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर सुभाष मोहले को हिरासत में लिया गया पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर चोरी किए गए वाहन वायर को उसके पास से जप्त किया गया आरोपी सुभाष मोहले के विरुद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।
थाना चकरभाठा जन अपील किसी भी गलत गतिविधियों/अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112/थाना में देकर सहयोग प्रदान करे।


