एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-
सबरिया डेरा में 52 बोरी तक महुआ लहान सहित शराब बनाने का सामान नष्ट
करीब ₹2 लाख की सामग्री मौके पर ही कराई गई नष्ट
प्रातःतडके से अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरसत्ती , कोटमीसोनार, लटिया ,बम्हनीन में अवैध महुवा शराब निर्माण एंव बिक्री के विरूध्द कार्यवाही क्रम में रेड की गई
जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैडन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा सबरिया डेरा में बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सबरिया डेरा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां नाले किनारे में पानी में छिपाकर रखा गया कि सूचना पर दबिश दिया गया जो मौके में 52 बोरी महुआ लहान, कच्ची शराब बनाने का 18 नग बडा बर्तन, चूल्हा, 10 नग जरकिन, कच्ची महुवा शराब पैकिंगशुदा लगभग 80 नग सफेद झिल्ली/पाउच बरामद किए गए।
एसडीओपी अकलतरा डां मैखलेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही महुआ लहान एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का नष्टीकरण कराया गया। नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।
कोटमीसोनार क्षेत्र के सबरिया डेरा एवं धनवार डेरा क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर ऊंचे दामों पर बिक्री किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इसी क्रम आज दिनांक 08.09.26 के प्रातःतडके से अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरसत्ती , कोटमीसोनार ,लटिया ,बम्हनीन में अवैध महुवा शराब निर्माण एंव बिक्री के विरूध्द कार्यवाही क्रम में रेड की गई कि ग्राम पीपरसत्ती में मुखबीर की सूचना के आधार पर दिलीप कुमार उर्फ पप्पू कुमार नायक पिता स्व रामप्रसाद नायक उम्र 52 वर्ष के दुकान व निवास पर छापेमारी की गई जो मौके से 26 नग प्लेन देशी शराब बरामद होने से थाना अकलतरा में उक्त के संबध में धारा 34(1) आबकारी अधिनियत के तहत कार्यवाही किया गया।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
एसडीओपी अकलतरा मैखलेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी अकलतरा निरी.जय कुमार साहू, सउनि सुरेन्द्र प्रताप कश्यप , प्रशि. उप निरी पुष्पेन्द्र साहू ,प्रशि उप निरी दिव्या कुर्रे , आरक्षक महेन्द्र राज , शेष नारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


