पुलिस बल के स्वास्थ्य को लेकर बलौदाबाजार पुलिस का सराहनीय कदम! निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में कमर-जोड़ों के दर्द से लेकर पोश्चर सुधार तक मिला विशेषज्ञ परामर्श

पुलिस बल के स्वास्थ्य को लेकर बलौदाबाजार पुलिस का सराहनीय कदम! निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में कमर-जोड़ों के दर्द से लेकर पोश्चर सुधार तक मिला विशेषज्ञ परामर्श

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बलौदाबाजार में ‘निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच शिविर’ का हुआ सफल आयोजन

पुलिस अधीक्षक गौरव राय की पहल पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु विशेष शिविर आयोजित

जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने फिजियोथेरेपी जांच कर दिए महत्वपूर्ण परामर्श

कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, शारीरिक खिंचाव व पोश्चर सुधार हेतु दी गई फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज व सुझाव

​ बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य तथा कल्याण हेतु समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ‘विश्व फिजियोथेरेपी दिवस’ (08 सितंबर 2026) के अवसर पर कम्युनिटी हॉल, पुलिस लाइन बलौदाबाजार में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए विशेष “निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच शिविर” का आयोजन किया गया।

​विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच एवं परामर्श:- स्वास्थ्य विभाग तथा जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मुक्तानंद साहू (जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार), डॉ. विशाखा जोशी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन) एवं डॉ. राजकुमार साहू (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी) सहित फिजियोथेरेपिस्ट सहायक श्री हरिशंकर सिंह व सुश्री पायल वर्मा तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर की मुख्य विशेषताएं एवं लाभ:

1. ​स्वास्थ्य परीक्षण: शिविर में उपस्थित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों व उनके परिजनों का गहन परीक्षण कर उनकी शारीरिक समस्याओं की पहचान की गई।

2. ​दर्द व खिंचाव से राहत: दैनिक ड्यूटी के दौरान होने वाले शारीरिक तनाव, कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों के दर्द व मांसपेशियों के खिंचाव से बचाव हेतु विशेष थेरेपी व एक्सरसाइज की जानकारी दी गई।

3. ​सही पोश्चर व जीवनशैली: डॉक्टरों की टीम द्वारा सही शारीरिक मुद्रा (Posture), बेहतर मूवमेंट तथा मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं से बचाव के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए गए।

​पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि पुलिस कर्मियों का कार्य अत्यधिक तनावपूर्ण व शारीरिक मेहनत वाला होता है, ऐसे में उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के शिविरों से पुलिस बल को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और शारीरिक रूप से फिट रहने में काफी मदद मिलती है। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने उपस्थित होकर निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

Chhattisgarh