पर्यटन स्थल औरापानी से बाइक चोरी का खुलासा! कोटा पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

पर्यटन स्थल औरापानी से बाइक चोरी का खुलासा! कोटा पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले पर कोटा पुलिस की कार्यवाही

(1) अपराध क्रमांक  669/2026 धारा 303(2) बी. एन.एस.

कुल जप्त – मोटरसाइकिल

नाम आरोपी – विधि से संघर्षरत बालक

बिलासपुर : चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 15.08.2026

को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.08.2026 को प्रार्थी अपने भाइयों के साथ अपने मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स सी जी 10 ए जे 6854 में पर्यटन स्थल औरापानी घूमने गए थे  जहां घूमने के बाद शाम को आकर देखे तो मोटर साइकिल नहीं था जिसे आस पास खोजने पर पता नहीं चलने पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 669/2026 धारा 303(2) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया है । विवेचना उपरांत घटना स्थल निरीक्षण , एवं कथन गवाह के दौरान  मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर उनके  निर्देशानुसार व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में  विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर प्रश्नोत्तरी करने पर विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा पर्यटन स्थल औरापानी से 01 नग मोटर साइकिल चोरी करना कबूल करने पर विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया है।

Crime