एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त! 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर जिम्मेदार सरपंच और सचिवों पर होगी कार्रवाई

एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त! 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर जिम्मेदार सरपंच और सचिवों पर होगी कार्रवाई

एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन

रायपुर : जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने निर्देशित किया है कि एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कचरा डंप न किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Chhattisgarh