अवैध हथियारों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 15 दिन के अभियान में 57 केस दर्ज; 54 चाकू, तलवार और कट्टा समेत हथियार जब्त

अवैध हथियारों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 15 दिन के अभियान में 57 केस दर्ज; 54 चाकू, तलवार और कट्टा समेत हथियार जब्त

अवैध हथियारों के विरुद्ध रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का विशेष अभियान

15 दिवस आर्म्स एक्ट के तहत व्यापक कार्रवाई

क्षेत्रवार चलाया गया सघन अभियान

कुल 57 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई

आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विगत 15 दिनों तक अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस सघन चेकिंग अभियान के तहत कमिश्नरेट के सभी 21 थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट (Arms Act) के अंतर्गत तत्परता से कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।

कमिश्नरेट के प्रमुख थानों—टिकरापारा, तेलीबांधा, डी.डी. नगर, उरला, आमानाका, राखी, मुजगहन, पुरानी बस्ती, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेन्द्र नगर, सिविल लाइन, गुढ़ियारी, कोतवाली, आजाद चौक, गंज, पण्डरी, खम्हारडीह, गोलबाजार, मौदहापारा एवं देवेन्द्र नगर में पेट्रोलिंग, क्राइम टीम एवं थाना पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग पॉइंट लगाकर संदिग्धों की जांच की गई।21 थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से हथियार रखने, परिवहन करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर भय पैदा करने वालों के विरुद्ध कुल 57 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।आरोपियों के कब्जे से कुल 54 चाकू, 01 तलवार तथा 01 अन्य घातक धारदार हथियार बरामद कर जब्त किए गए।चेकिंग के दौरान अवैध आग्नेयास्त्रों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 01 कट्टा बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की अपील

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, लहराने अथवा संदेहास्पद गतिविधि संचालित करने की जानकारी मिले, तो तुरंत रायपुर पुलिस कंट्रोल रूम या अपने नजदीकी थाने को सूचित करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस कमिश्नरेट का यह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Crime