05 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 02 पीकप वाहन मवेशी समेत कुल 12 लाख का मशरुका जप्त।•
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपियों द्वारा मवेशियों कों क्रूरतापूर्वक पीकप वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था बुचड़खाना।
आरोपियों के कब्जे से कुल 08 रास मवेशी, घटना में प्रयुक्त 02 नग पीकप वाहन किया गया जप्त।
अम्बिकापुर : दिनांक 06/09/26 को थाना लखनपुर पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम चैनपुर काजूबाड़ी के पास 02 पीकअप वाहन में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से मवेशी भैंसा को बुचड़खाना ले जाने लिए जबजस्ती लोड कर रहे हैं पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया, घेराबंदी के दौरान पीकप क्र. UP 25 KT 0155 में 04 नग मवेशी भैंसा को क्रूरता पूर्वक लोड किया हुआ पाया गया एवं दूसरे पीकप क्र. UP 25 JT 4974 में 04 नग मवेशी भैंसा क्रुरता पूर्वक लोड होना पाया गया। दोनो पिकअप में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पिकअप नंबर UP 25 KT 0155 में बैठे व्यक्ति अपना नाम (01) सूरज सारथी आत्मज रामेश्वर सारथी उम्र 32 वर्ष साकिन चैनपुर टिकरापारा (02) नितिश राणा आत्मज रामकिशोर उर्फ़ राजकिशोर उम्र 25 साल सिकलापुर थाना कोतवाली पुराना रोडवेज जिला बरेली उ०प्र० का होना बताये एवं पिकपअ नंबर UP 25 JT 4974 में बैठे तीनों व्यक्ति अपना नाम (03) जमीन उर्फ़ जमीर अंसारी आत्मज फखरूदीन अंसारी उम्र 42 वर्ष साकिन राजधानी पेट्रोल पंप के पास अम्बिकापुर मुल निवास भूपतपुर थाना निदौहली कला जिला एटा उत्तरप्रदेश (04) मो. आयुब पिता मो. इदरीश उम्र 45 वर्ष (05) मो. जुनैद आत्मज मो. अयुब उम्र 18 वर्ष 06 माह दोनो निवासी ग्राम खैरी थाना बिल्सी जिला बदायु उत्तरप्रदेश का होना बताये, संदेहियो से मवेशी परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग पुलिस टीम द्वारा की गई जो किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये, जिस पर से थाना लखनपुर में मामले में अपराध क्रमांक 234/26 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से पीकप क्र. UP 25 KT 0155 एवं UP 25 JT 4974 एवं कुल 08 रास मवेशी जिसमे से 02 रास मवेशी मृत एवं शेष 06 रास जिन्दा मवेशी कुल अनुमानित मशरुका लगभग 12 लाख रुपये जप्त किया गया। मृत 02 रास मवेशी भैंसा का खण्ड पशु चिकित्सक लखनपुर से पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही शेष 06 रास मवेशी भैंसा का स्वास्थ परीक्षण करायी गई है। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उपनिरीक्षक संपत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, पीतांबर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े आशीष चौहान, चित्रसेन प्रधान, कुश कुमार सोनी, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र लकड़ा, नमिष सिंह सक्रिय रहे।


