वैशाली अपार्टमेंट की चाकूबाजी में बड़ा एक्शन! फरार आरोपी गिरफ्तार, दो थानों के मामलों में तलाश रहा गुलशन पुलिस के हत्थे चढ़ा

वैशाली अपार्टमेंट की चाकूबाजी में बड़ा एक्शन! फरार आरोपी गिरफ्तार, दो थानों के मामलों में तलाश रहा गुलशन पुलिस के हत्थे चढ़ा

तोरवा पुलिस की कार्रवाई — चाकूबाजी के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी – गुलशन हण्डलेश्कर, पिता राजेन्द्र हण्डलेश्कर, उम्र 22 वर्ष, निवासी एनी कॉलोनी, तोरवा, बिलासपुर।

बिलासपुर : दिनांक 29.08.2026 को थाना तोरवा क्षेत्रांतर्गत वैशाली अपार्टमेंट में कुछ युवकों द्वारा आपस में मारपीट, गाली-गलौच एवं धारदार चाकू लेकर विवाद करने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर थाना तोरवा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी वरुण एवं अमन हठगेन को दिनांक 30.08.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इसी क्रम में चाकूबाजी के एक अन्य प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी गुलशन हण्डलेश्कर, निवासी एनी कॉलोनी, बिलासपुर की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दिनांक 04.09.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना तारबहार के प्रकरण में भी था फरार

गिरफ्तार आरोपी गुलशन हण्डलेश्कर थाना तारबहार के अपराध क्रमांक 306/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 324(4), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में भी फरार चल रहा था। उक्त प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी दर्ज की गई है।

तोरवा पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं पतासाजी लगातार जारी अपराध क्रमांक 465/2026

धारा – 296, 351(3), 191(2), 191(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

अपराध क्रमांक 469/2026

धारा – 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

Crime