चिंगराजपारा में अवैध शराब बिक्री पर सरकंडा पुलिस का शिकंजा, 40 पाव देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार—₹630 बिक्री रकम भी बरामद

चिंगराजपारा में अवैध शराब बिक्री पर सरकंडा पुलिस का शिकंजा, 40 पाव देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार—₹630 बिक्री रकम भी बरामद

सरकंडा पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई*

40 पाव देशी मदिरा व बिक्री रकम 630 रूपये के साथ एक महिला गिरफ्तार

बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में  सरकंडा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर न्यायसंगत कार्रवाई की गई है।

घटना का विवरण :- दिनांक 03.09.2026 को थाना सरकंडा से पुलिस टीम शासकीय वाहन से टाउन गश्त पर रवाना हुई थी। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चिंगराजपारा प्रभात चौक के पास एक महिला अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रही है कि सूचना की तस्दीकी हेतु पुलिस टीम गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान चिंगराजपारा प्रभात चौक पहुँची। वहाँ एक महिला पुलिस को देखकर हाथ में रखा थैला छुपाने का प्रयास करने लगी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जब्त सामग्री:

1. देशी मदिरा (प्लेन): 40 सीलबंद काँच की शीशियां (प्रत्येक 180 ML, कुल 7.200 बल्क लीटर, कीमत ₹3,200)

2. बिक्री रकम: ₹630 नगद

3. कुल जुमला कीमत: ₹3,830

कार्यवाही एवं आरोपी:  पूछताछ में महिला ने अपना नाम शीतला साहू पति राजू साहू (उम्र 26 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा प्रभात चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया। अवैध शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उक्त सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत सीलबंद कर जब्त किया गया।

आरोपिया का कृत्य धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध दर्ज कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Crime