चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्रीकर्ताओं के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार
शराब बन्द ड्राई डे में अधिक मात्रा में महुवा शराब के साथ 04 महिलाएं गिरफ्तार
आरोपी महिलाओं के कब्जे से कुल 135 लीटर कच्ची महुवा शराब किया गया जप्त
आरोपियो के विरुद्ध 04 प्रकरणों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही
85 नग महुवा लाहन भरे डिब्बों को किया गया नष्ट
नाम आरोपी –
1.श्रीमती संगीता वर्मा पति संत वर्मा उम्र 32 वर्ष वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा
2.श्रीमती दीपा वर्मा पति अनिल वर्मा उम्र 22 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा
3.श्रीमती तीतरी वर्मा पति मेवा लाल वर्मा उम्र 40 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा
4.श्रीमती मंदाकिनी वर्मा पति अशोक वर्मा उम्र 45 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा
बिलासपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिए गए हैं. उक्त निर्देश के परिपालन में श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर श्रीमति मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा पुलिस राजेश जोशी के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही की जा रही हैं इसी क्रम में दिनांक 04.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर 09 चकरभाठा में शुष्क दिवस ड्राई डे शराब भट्ठी बंद होने के कारण अधिक मात्रा अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब भंडारण कर रखे हैं बिक्री कर रहे हैं। उपरोक्त सूचना तस्दीक व कार्यवाही के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर प्राप्त सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में ( 1). संगीता वर्मा पति संत वर्मा उम्र 32 वर्ष वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा (2).दीपा वर्मा पति अनिल वर्मा उम्र 22 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा (3). तीतरी वर्मा पति मेवा लाल वर्मा उम्र 40 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा (4). मंदाकिनी वर्मा पति अशोक वर्मा उम्र 45 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा से 09 नग प्लास्टिक डिब्बा प्रत्येक में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा हुआ कुल 135 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुवा शराब को छत्तीसगढ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के प्रावधानो के तहत जप्त कर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड में पेश किया जाएगा।
चकरभाठा पुलिस की जनअपील – सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर देकर सहयोग प्रदान करे।


