हर मेहनतकश परिवार के हाथ में Honda Shine 100 DX की चाबी देने का सपना, मनाया गया नारियल उत्सव
11 ग्राहकों को सौंपी गई Honda Shine 100 DX की चाबी, गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प
जशपुर : जशपुर में देवनारायण होंडा का ‘नारियल उत्सव’ मेहनतकश परिवारों के लिए खास खुशियां लेकर आया। श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के शुभ अवसर पर Honda Shine 100 DX की 11 शानदार डिलीवरी की गई और ग्राहकों को नई बाइक की चाबी सौंपी गई। ‘एक नारियल में बाइक’ पहल के जरिए ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों तक मोटरसाइकिल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल रोजगार, आवागमन, समय की बचत और आत्मनिर्भरता से जुड़े सपनों को नई रफ्तार देने का संदेश देती है।
श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के शुभ अवसर पर देवनारायण होंडा, जशपुर में नारियल उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर Honda Shine 100 DX की ग्यारह गाड़ी की शानदार डिलीवरी हुई। ग्राहकों ने एक-एक नारियल लेकर उत्सव में हिस्सा लिया और उन्हें उनकी नई मोटरसाइकिल की चाबी सौंपी गई। चाबी मिलते ही ग्राहकों की खुशी देखते ही बनी और उन्होंने देवनारायण होंडा टीम के साथ नारियल उत्सव का आनंद लिया।

यह नारियल उत्सव केवल डिलीवरी कार्यक्रम नहीं, बल्कि देवनारायण होंडा की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हर ग्रामीण, हर मेहनतकश और गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले जरूरतमंद व्यक्ति तक मोटरसाइकिल पहुंचाना है। ऐसे लोग जिन्हें रोजगार के लिए दूर जाना पड़ता है, बच्चों को स्कूल छोड़ना होता है और जिनकी सीमित आमदनी के कारण नई बाइक के लिए मार्जिन मनी जुटाना मुश्किल होता है।
इन्हीं जरूरतमंद ग्राहकों के लिए देवनारायण होंडा ने “एक नारियल में Honda Shine 100 DX की चाबी” की अनूठी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत ग्राहक एक नारियल लेकर देवनारायण होंडा पहुंच सकते हैं और फाइनेंस की पात्रता एवं लागू नियम-शर्तों के अनुसार आसान किस्तों में अपनी नई Honda Shine 100 DX खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
देवनारायण होंडा का मानना है कि मोटरसाइकिल केवल आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि रोजगार, समय की बचत और आत्मनिर्भरता का माध्यम है। अपनी बाइक होने से मेहनतकश व्यक्ति समय पर काम पर पहुंच सकता है, बच्चों को स्कूल ले जा सकता है और परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभा सकता है।
Honda Shine 100 DX पर विशेष “एक नारियल में बाइक” अभियान 31 अगस्त तक जारी है। देवनारायण होंडा का प्रयास है कि इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक मेहनतकश परिवार अपनी खुद की मोटरसाइकिल के सपने को साकार कर सकें।
“हर मेहनतकश परिवार के हाथ में Honda Shine 100 DX की चाबी” — इसी उद्देश्य के साथ देवनारायण होंडा, जशपुर अपनी इस विशेष पहल को आगे बढ़ा रहा है।


