बसों में महिलाओं से झपटमारी के बाद सोना खपाने वाला सोनार बेनकाब! रतनपुर पुलिस ने कटघोरा से गौतम दुबे को दबोचा, 67 ग्राम सोना जब्त

बसों में महिलाओं से झपटमारी के बाद सोना खपाने वाला सोनार बेनकाब! रतनपुर पुलिस ने कटघोरा से गौतम दुबे को दबोचा, 67 ग्राम सोना जब्त

महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए  सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार को किया गया गिरफ्तार

करीब 7 तोला सोना किया गया जप्त

बिलासपुर : रतनपुर पुलिस ने बस में महिलाओं द्वारा झपटमारी कर चोरी की गई सोने की चैन एवं मंगलसूत्र के खरीददार गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी गौतम दुबे की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी का करीब 07 तोला सोना खरीदकर गलाने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना जप्त किया गया।

आरोपी को दिनांक 21.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्र.आर. बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा।

Crime