निरंकारी संत समागम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! भोडवाल माजरी स्टेशन पर 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक 2 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

निरंकारी संत समागम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! भोडवाल माजरी स्टेशन पर 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक 2 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

निरंकारी संत समागम के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु भोडवाल माजरी स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

श्रद्धालुओं को संत समागम स्थल पहुंचने की मिलेगी बेहतर सुविधा

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के भोडवाल माजरी स्टेशन पर 30 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने/चलने वाली गाड़ी 02 जोड़ी गाड़ियों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस सुविधा से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर आने-जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को संत समागम स्थल तक पहुंचने की विशेष सुविधा मिलेगी।

 विवरण इस प्रकार है :-

👉 दिनाँक 30 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन 15.48 बजे पहुंचेगी तथा 15.50 बजे रवाना होगी |

👉     दिनाँक 30 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन 05.56 बजे पहुंचेगी तथा 05.58 बजे रवाना होगी |

👉 दिनाँक 30 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे 08.41 बजे पहुंचेगी तथा 08.43 बजे रवाना होगी |

👉     दिनाँक 30 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे 09.35 बजे पहुंचेगी तथा 09.37 बजे रवाना होगी |

Chhattisgarh