पहचान बनाकर ठेकेदार का मोटर सायकल लेकर फरार,आरोपी मोटर सायकल सहित म. प्र. से गिरफ्तार
थाना – तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्र0 177 /2026 धारा – 316(2),316(4) बीएनएस
गिरफ्तार आरोपी – धमेन्द्र सिंह उर्फ कमल सिंह उम्र 33 साल साकिन बकेला उमरिया मध्यप्रदेश।
जप्त – मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एबी 7899
बिलासपुर : दिनांक 12.02.2026 के प्रार्थी सुरेन्द्र बोले निवासी तोरवा बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराया कि धर्मेन्द्र सिंह निवासी उमरिया मध्यप्रदेश प्रार्थी के ठेकेदारी साईड में काम कर रहा था कि दिनांक 12.02.2026 को आरोपी द्वारा प्रार्थी के मोटर सायकल को मांगकर ले गया और वापस नही किया अपने निवास स्थान फरार हो गया । रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के आरोपी दीगर राज्य फरार हो गया था जिसकी अपने निवास स्थान पर होने की सूचना पर इसके निवास स्थान उमरिया मध्यप्रदेश से मोटर सायकल सहित आज दिनांक 20.08.2026 के 11.45 बजे गिरफतार कर जेल भेज दिया गया


