छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अफसरों के तबादले!
रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कसावट के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने 9 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिज़र्व और राष्ट्रीय उद्यानों की कमान में बड़ा बदलाव आया है। यह आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी किया गया है।
प्रमुख तबादले एक नज़र में:
- श्री सौरभ सिंह ठाकुर: गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व (बैकुण्ठपुर) के उप संचालक पद से हटाकर, अब उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा (अम्बिकापुर) की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री दिनेश कुमार पटेल: मोहला से सीधे उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व (लोरमी) भेजे गए हैं।
- श्री गणेश यू.आर.: अचानकमार टाइगर रिजर्व से वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार (बिलासपुर) बनाए गए हैं। साथ ही अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिज़र्व के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- श्री अभिनव कुमार: मुंगेली से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला के पद पर तबादला किया गया है।
- श्री एस. नवीन कुमार: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (जगदलपुर) से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर भेजे गए हैं।
- श्री गौतम पादीभर: गौरेला-मरवाही से स्थानांतरित कर संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (जगदलपुर) की कमान सौंपी गई है।
- सुश्री श्वेता कम्बोज: अम्बिकापुर से उप संचालक, गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व (बैकुण्ठपुर) नियुक्त की गई हैं।
- श्री सुमेध संजय सुरवणे: सुकमा से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व (बीजापुर) के पद पर भेजे गए हैं।
- श्री तन्मय कौशिक: रायगढ़ से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली नियुक्त किए गए हैं।
अन्य अहम फैसले:
- वरिष्ठ अधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी को श्री उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को छोड़कर शेष अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर दिया जाएगा।


