● साइबर जागृति अभियान’ के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा निबंध एवं पैंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
● थाना सिमगा क्षेत्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं फ्रॉड से बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी
● विभिन्न निबंध एवं पैंटिंग प्रतियोगिताओं में 60 की संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
बलौदाबाजार-भाटापारा : साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ बनाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ (15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026) के तहत आज दिनांक 20.08.2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें थाना सिमगा पुलिस टीम द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 60 की संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय पेंटिंग बनाने वाले एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा नागरिकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपना OTP या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें और साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।


