रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस तबादला सूची में संयुक्त संचालक से लेकर उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी तथा सहायक ग्रेड-1, 2 और 3 स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को जिला जनसंपर्क कार्यालयों से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर भेजा गया है, जबकि कई को एक जिले से दूसरे जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी यह आदेश प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभागीय कामकाज और जनसंपर्क व्यवस्था को नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।





