बारिश से बिगड़ा सतीघाट शिवधाम का रास्ता हुआ ठीक, खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने कराया मरम्मत कार्य; श्रद्धालुओं की राह आसान

बारिश से बिगड़ा सतीघाट शिवधाम का रास्ता हुआ ठीक, खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने कराया मरम्मत कार्य; श्रद्धालुओं की राह आसान

जशपुर : जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सतीघाट कोतबा स्थित शिवधाम तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत कर दी गई है। विभाग के अनुसार मार्ग पर कीचड़ की स्थिति अस्थायी थी और अब आवागमन सामान्य है।

अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप-संभाग पत्थलगांव ने बताया कि सतीघाट में स्टाप डेम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। निर्माण के दौरान नहर पक्कीकरण हेतु हुई खुदाई और लगातार बारिश के कारण सी.सी. रोड के किनारे की मिट्टी बह गई थी, जिससे सड़क आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई थी।

अधिकारी ने आगे बताया कि बाद में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए रोड किनारे की खुदाई की गई। बरसात में मुरुम बहकर सड़क पर आ जाने से कीचड़ बन गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित ठेकेदार को निर्देश देकर तुरंत मरम्मत कार्य कराया गया है।

विभाग ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है।

Jashpur