सड़क घेरने वालों पर पुलिस का ‘एक्शन मोड’! 9 पर BNS 152 की कार्रवाई, नो-पार्किंग में ई-चालान और दुकानों के सामने से अतिक्रमण साफ

सड़क घेरने वालों पर पुलिस का ‘एक्शन मोड’! 9 पर BNS 152 की कार्रवाई, नो-पार्किंग में ई-चालान और दुकानों के सामने से अतिक्रमण साफ

सड़क पर अवरोध बर्दाश्त नहीं 09 के विरुद्ध बीएनएस धारा 152 के तहत कार्यवाही।

नेशनल हाईवे, सर्विस रोड एवं प्रमुख मार्गों को यातायात बाधा मुक्त करने लगातार अभियान जारी।

सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध वाहन हटाने एवं नो-पार्किंग में ई-चालान की कार्यवाही ।

नगर निगम के सहयोग से दुकानों के सामने सड़क पर रखे सामान एवं अतिक्रमण हटाकर मार्ग कराया जा रहा क्लियर।

दुर्ग : पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग थाना सुपेला थाना छावनी द्वारा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, नेशनल हाईवे एवं सर्विस रोड पर यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान सड़क एवं सर्विस रोड पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को हटाया जा रहा है तथा नो-पार्किंग के प्रकरणों में ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नगर निगम के सहयोग से दुकानों के सामने सड़क पर रखे सामान एवं अन्य अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक मार्ग को यातायात के लिए बाधामुक्त किया जा रहा है।

इसी क्रम में सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध उत्पन्न करने के मामलों में BNS की धारा 152 के तहत 09 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई।

1.  बलविंदर सिंह, निवासी राजनांदगांव गांव।

2. शानके श्रीवास्तव, पिता प्रकाश श्रीवास्तव, निवासी कैलाश नगर।

3. 3. मोईदीन खान, पिता साकिदीन खान, निवासी बालोद।

4. शैलेश कुमार साव, पिता प्रकाश साव, निवासी कैंप-1 भिलाई।

5. इंदर लाल लहरे, पिता सीताराम लहरे, निवासी शास्त्री नगर।

6. सन्नी कुमार साव, पिता परमेश्वर साव, निवासी रायपुर।

7 से 9. ब्रिज के नीचे कंडम वाहन खड़ा कर मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने वाले 03 वाहन मालिक।

यातायात पुलिस दुर्ग की अपील:-

व्यापारी एवं आम नागरिक सड़क अथवा सर्विस रोड पर वाहन खड़ा न करें तथा दुकानों के सामने सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित न करें। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे

सड़क सार्वजनिक आवागमन के लिए है—अतिक्रमण एवं अवरोध के लिए नहीं। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Chhattisgarh