पेटामारा में झुका विद्युत पोल किया गया ठीक, बिजली आपूर्ति सामान्य
जशपुर : लावाकेरा से कोतबा मार्ग पर ग्राम पेटामारा के पास बारिश के कारण झुके हुए विद्युत पोल को विद्युत विभाग ने तुरंत ठीक कर दिया है।
समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर “बारिश में झुका खंभा, सड़क की ओर झूल रहे तार” खबर के संबंध में कार्यपालन अभियंता छ.रा.वि.वि.कं.म.लि. कुनकुरी ने बताया कि लावाकेरा-कोतबा मार्ग पर ग्राम पेटामारा के पास झुके हुए पोल को उसी दिन ठीक कर दिया गया था। वितरण केन्द्र अकिरा की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि निम्नदाब लाइन का खंभा बारिश से झुक गया था और तार सड़क की ओर झूल रहे थे।
विभाग के अनुसार 18 अगस्त को ही अकिरा वितरण केन्द्र एवं तपकरा उप-संभाग के कर्मचारियों द्वारा झुके हुए पोल को सीधा कर लाइन को सुरक्षित कर दिया गया। इसके बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से चालू कर दी गई।


