महिला पर खतरनाक केमिकल अटैक से सनसनी! बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी ने रास्ते में रोका और बैटरी के केमिकल से किया हमला, मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार

महिला पर खतरनाक केमिकल अटैक से सनसनी! बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी ने रास्ते में रोका और बैटरी के केमिकल से किया हमला, मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार

महिला पर बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का छिड़काव कर गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

मुख्य बिंदु

ग्राम अरसनारा के पास महिला पर बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का छिड़काव कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया तथा पीड़िता के उपचार एवं घटना की जानकारी के लिए अस्पताल पहुंचकर उससे आवश्यक जानकारी ली।

पुलिस टीम द्वारा रातभर घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा संभावित स्थानों पर लगातार पूछताछ एवं पतासाजी कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई।

आरोपी से महिला द्वारा बातचीत बंद किए जाने के कारण नाराज था और मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचकर टिन के डिब्बे में रखा बैटरी में पाए जाने वाला केमिकल महिला पर छिड़क दिया।

घटना के बाद नंदिनी नगर पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम कारंजा भिलाई में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

दुर्ग : दिनांक 17.08.2026 को कारंजा भिलाई निवासी पीड़िता अपने परिचित के साथ कांवड़ यात्रा के लिए ग्राम कोडिया आई हुई थी। इसी दौरान ग्राम कारंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास द्वारा पीड़िता से बातचीत बंद किए जाने की बात को लेकर नाराज होकर ग्राम अरसनारा के पास पहुंचा और टिन के डिब्बे में रखा बैटरी में पाए जाने वाला केमिकल पीड़िता के ऊपर छिड़क दिया, जिससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 124(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम कारंजा भिलाई में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी महेश दास को पकड़ा गया।

पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस को उपलब्ध कराई गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 18.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी पीड़िता द्वारा बातचीत बंद किए जाने से नाराज था। इसी कारण वह मोटरसाइकिल से ग्राम अरसनारा के पास पहुंचा और अपने साथ लाए टिन के डिब्बे में रखे बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का पीड़िता के ऊपर छिड़काव कर मौके से चला गया।

घटना स्थल

ग्राम अरसनारा के पास, थाना नंदिनी नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. महेश दास, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कारंजा भिलाई, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. घटना में प्रयुक्त 01

 मोटरसाइकिल।

2.  केमिकल युक्त एक डब्बा

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होते ही अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना, मुखबिर सूचना का संकलन एवं आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि व्यक्तिगत विवाद अथवा आपसी मतभेद की स्थिति में कानून हाथ में न लें तथा किसी भी प्रकार की हिंसक कार्रवाई से बचें। किसी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Crime