नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला! पुरानी बेन्द्री में वारदात से हड़कंप, POCSO एक्ट में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला! पुरानी बेन्द्री में वारदात से हड़कंप, POCSO एक्ट में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग युवति से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पंकज निषाद गिरफ्तार

रायपुर : प्रार्थिया नाबालिग ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुरानी बेन्द्री निवासी पंकज निषाद द्वारा दिनांक 03.08.2026 से 14.08.2026 के मध्य उसे नाबालिग जानकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अप.क्रमांक 383/26 धारा 64, 64(2)(एम), 351(2) बी.एन.एस. 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी पंकज निषाद को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी – पंकज निषाद पिता लक्ष्मण निषाद उम्र 19 साल निवासी ग्राम पुरानी बेन्द्री उरला रायपुर।

Crime