मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई में शादी का झांसा देकर अनाचार का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार.
पुलिस द्वारा भिलाई क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
मोबाइल पर हुई दोस्ती से शुरू हुई कहानी, शादी के वादे तक पहुंची… फिर लगा गंभीर आरोप ! मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचकर भेजा जेल.
जांजगीर-चांपा : शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार के गंभीर मामले में जांजगीर-चांपा जिले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर भिलाई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से मामले में पीड़िता को त्वरित न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है।
पीड़िता ने दिनांक 13.08.2026 को थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान आरोपी गंगाधर कश्यप से थी और मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोपी ने शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती अनाचार किया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
24 घंटे में आरोपी पुलिस गिरफ्त में –
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने भिलाई बैकुण्ठ धाम के पास छावनी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी – गंगाधर कश्यप उम्र 24 वर्ष, निवासी चोरभट्टी थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा.
इस प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, प्र.उनि. पुष्पेन्द्र साहू, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, प्रधान आरक्षक रूद्र कश्यप, आरक्षक सनोहर जगत, महिला आरक्षक श्वेता सिंह एवं थाना मुलमुला स्टॉफ का विशेष योगदान रहा है।


