पण्ड्रापाठ में घर बना अवैध शराब का अड्डा, पुलिस ने मारी दबिश, 160 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री के 900/- रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

पण्ड्रापाठ में घर बना अवैध शराब का अड्डा, पुलिस ने मारी दबिश, 160 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री के 900/- रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.08.2026 को चौकी पण्ड्रापाठ पुलिस टीम सावन पूजा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु ग्राम गायबुडा कैलाशगुफा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गायबुडा स्कूलपारा निवासी मोहन रवि अपने घर में हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने एवं लोगों को बैठाकर शराब पिलाने के लिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सूचना की तस्दीक की गई। कार्यवाही के दौरान गवाहों के समक्ष आरोपी मोहन रवि के घर पर विधिवत रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर की तलाशी लेने पर अलग-अलग जरीकेनों में हाथ भट्ठी से निर्मित कुल 160 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

🔹 35 लीटर क्षमता के 03 जरीकेन में 30-30 लीटर — 90 लीटर

🔹 20 लीटर क्षमता के 01 जरीकेन में — 20 लीटर

🔹 55 लीटर क्षमता के 01 जरीकेन में — 50 लीटर

🔹 कुल कच्ची महुआ शराब — 160 लीटर

🔹 जप्त शराब की अनुमानित कीमत — ₹24,000/-

🔹 शराब बिक्री की रकम — ₹900/-

आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज/अनुमति प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा मौके से बरामद अवैध शराब एवं बिक्री रकम को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त किया गया।

अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने का अपराध पाए जाने पर आरोपी — मोहन रवि पिता स्व. टिभुल रवि, उम्र 26 वर्ष, निवासी गायबुडा स्कूलपारा, चौकी पण्ड्रापाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.) के विरुद्ध चौकी पण्ड्रापाठ, थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले में आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Crime Jashpur