भिलाई के वेलनेस स्पा पर पुलिस का बड़ा छापा! देह व्यापार के कथित नेटवर्क का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार और 4 लाख के मोबाइल बरामद

भिलाई के वेलनेस स्पा पर पुलिस का बड़ा छापा! देह व्यापार के कथित नेटवर्क का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार और 4 लाख के मोबाइल बरामद

वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल सहित 09 आरोपी गिरफ्तार; 19 मोबाइल, नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त

ली वेलनेस स्पा सेंटर जुनवानी, भिलाई में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर एवं महिला दलाल सहित कुल 09 आरोपियों को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन तथा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद जप्त किए गए।

देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी सहित आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग : मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराने तथा महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई। मौके से उपरोक्त आरोपियों के अतिरिक्त ग्राहक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति पाए गए।

पुलिस द्वारा मौके से 19 नग मोबाइल फोन, लगभग 4,00,000/- रुपये कीमत, ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद, ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था। महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं/लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था तथा स्पा सेंटर मैनेजर द्वारा इस गतिविधि का संचालन किया जा रहा था।

घटना स्थल :

ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. तनय सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, मनमोहन स्वीट्स के पीछे, प्लॉट नं. 355, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।

2. हेमा सिंह उर्फ प्रीत, उम्र 32 वर्ष, निवासी अहमद अली का किराये का मकान, राधिका नगर, मैत्री विहार गार्डन के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग; स्थायी पता अमरोहा, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब।

3. रूपेन्द्र जंघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी अनुभा रेसिडेंसी, प्लॉट नं. 19, जुनवानी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

4. रितिक सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राम नगर, शिव मंदिर के पास, उरला, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग।

5. दिनेन्द्र कुमार सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोटिया कला, पुरानी बस्ती, वार्ड नं. 14, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।

6. हेमंत सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वृंदा नगर, बोर्सी, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।

7. अविनाश शर्मा उर्फ अभी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नं. बी/27, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

8. आनंद कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, कन्या शाला स्कूल के सामने, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

9. अरुण पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्मृति नगर चौक, फायर पान के पीछे, स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. 19 नग मोबाइल फोन, कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये।

2. ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद।

3. ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधी सामग्री।

4. आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण से संबंधित सामग्री एवं दस्तावेज जप्त किए गए।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी स्पा सेंटर, होटल अथवा अन्य संस्थान में अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कानून के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Crime