बुलेट में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरना पड़ा भारी, वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए, सूरजपुर यातायात पुलिस ने पाँच वाहन चालकों पर की सख्त कार्रवाई,

बुलेट में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरना पड़ा भारी, वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए, सूरजपुर यातायात पुलिस ने पाँच वाहन चालकों पर की सख्त कार्रवाई,

शहर की सड़कों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बुलेट को फर्राटे से दौड़ाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सूरजपुर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे वाहन चालकों की वजह से सड़क पर ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही आमजन, बुजुर्गों, बच्चों एवं अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने यातायात प्रभारी को तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे वाहनों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

निर्देश के परिपालन में शनिवार, 08 अगस्त 2026 को यातायात पुलिस द्वारा शहर में विशेष कार्रवाई करते हुए तेज ध्वनि वाले साइलेंसर लगे 5 बुलेट वाहन चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर वाहनों से तेज आवाज वाले साइलेंसर निकलवाए तथा संबंधित वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

सूरजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर वाहन चलाना केवल स्वयं की सुविधा नहीं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा और सुविधा की भी जिम्मेदारी है। बुलेट में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर के स्थान पर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाना आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनता है। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना और शहर में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।

Crime