खेत में बैठे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले तीन आरोपी दबोचे गए, वारदात में इस्तेमाल डंडे भी बरामद, पहले एक आरोपी हो चुका था गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी.

खेत में बैठे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले तीन आरोपी दबोचे गए, वारदात में इस्तेमाल डंडे भी बरामद, पहले एक आरोपी हो चुका था गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी.

ग्राम जूर निवासी हसीना बीबी ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहम्मद आयुब के परिवार के साथ इन लोगों का जमीन विवाद चल रहा है। दिनांक 14.04.2026 को प्रार्थीया अपने ससुर सफी अहमद, बहू सहेबा के साथ खेत में बनाये झाला के खाट में बैठी थी तो शाम करीब 05.00 बजे अयुब अंसारी, अयुब का दोनों लड़का भतीजा एवं पत्नी सभी लोग एक राय होकर डण्डा लाठी लेकर वहां पर आये और प्रार्थीया को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर झगड़ा विवाद करने लगे। उसी समय प्रार्थीया का पति मो. यासीन झगड़ा विवाद सुनकर वहां पर दौड़ते हुए आये तो उसे आरोपी आयुब अंसारी, उसकी पत्नी लड़का और भतीजा असलम अंसारी के द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डण्डा से मारपीट कर प्राण घातक चोट पहुंचाए। बीच बचाव के दौरान बहु, भांजा, ससुर को भी मारपीट किये। इसके पति के सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज कराने हेतु तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर लेकर गये थे कि प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 244/2026 धारा 296(बी), 351(3), 115(2), 191(1), 191(2), 109, 249 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना करते हुए पूर्व में दिनांक 05.08.2026 को आरोपी असलम अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

Crime