थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर कारित की गई थी घटना.
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
अंबिकापुर : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने घटना स्वीकार कर ली। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई का संदेश देते हुए पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी कि घटना दिनांक 15/08/2025 से 27/07/2026 के मध्य गिरहुलडी थाना सीतापुर निवासी निलेश श्रीवास द्वारा प्रार्थिया को पसंद करने की बात बोल कर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में मामले में शून्य में अपराध कायमी होने के बाद थाना कोतवाली अंबिकापुर में अग्रिम विवेचना हेतु डायरी आने पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में मामले में नम्बरी अपराध क्रमांक 522/26 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी निलेश श्रीवास को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम निलेश श्रीवास आत्मज कृष्णा श्रीवास उम्र 20 वर्ष साकिन गिरहुलडी थाना सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक जोधन पैकरा, आरक्षक परवेज फ़िरदौशी सक्रिय रहे।

