12 सितंबर को जशपुर में नेशनल लोक अदालत, आपसी राजीनामा से होंगे लंबित मामलों का त्वरित निपटारा

12 सितंबर को जशपुर में नेशनल लोक अदालत, आपसी राजीनामा से होंगे लंबित मामलों का त्वरित निपटारा

राजीनामा के आधार पर प्रकरणों के निराकरण हेतु दिनांक 12.09.2026 को जशपुर जिले में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में आगामी दिनांक 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मुकदमों का आपसी रजामंदी से त्वरित निपटारा करना है।

राजस्व न्यायालयों में राजस्व अधिकारियों द्वारा राजस्व मामलें भू-अर्जन, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व मामलों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में किया जावेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, शमनीय मामले, बैंक के वसूली, नगर पालिक निगम, दूरसंचार विभाग के वसूली योग्य एवं न्यायालय के लंबित प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते हैं, वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा एवं तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव में संपर्क कर सकते है।

Jashpur