नारायणपुर में संयुक्त सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : जंगल से नक्सलियों का हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद, नक्सलियों के छिपाए हथियार, मोर्टार शेल और कारतूस किए जब्त.

नारायणपुर में संयुक्त सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : जंगल से नक्सलियों का हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद, नक्सलियों के छिपाए हथियार, मोर्टार शेल और कारतूस किए जब्त.

नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की बरामदगी के उद्देश्य से संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 25 जुलाई 2026 को थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत कैंप पदमेटा से पदगुंडा–करसेनार की ओर 44वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कैंप पदमेटा से उत्तर दिशा स्थित ग्राम पदगुंडा – करसेनार में जंगल  पहाड़ क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया।

* 01 नग 12 बोर रायफल

* 55 नग 12 बोर कारतूस

* 04 नग 51 मिमी स्थानीय निर्मित मोर्टार शेल

* 25 नग लोहे के भाले

* 01 नग बैटरी

* 01 नग स्टील कंटेनर

* 01 नग भाकपा (माओवादी) का झंडा

बरामद समस्त सामग्री को नियमानुसार जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। इसके उपरांत भी संयुक्त सुरक्षा बल किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधि की पुनरावृत्ति को रोकने, छिपाकर रखे गए हथियारों एवं विस्फोटक सामग्री की बरामदगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन सर्च अभियान निरंतर संचालित कर रहे हैं।

Chhattisgarh