पुणे-हावड़ा के मध्य एक तरफा 01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन।
बिलासपुर : यात्रियों की सुगम यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुणे-हावड़ा के मध्य एक तरफा 01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |
👉गाड़ी संख्या 01489 पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन पुणे से दिनाँक 24 जुलाई 2026 शुक्रवार को 20.50 बजे रवाना होगी तथा दौंडकॉर्ड लाइन आगमन 21.53 बजे, प्रस्थान 21.55 बजे, अहिल्यानगर आगमन 22.57 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे, दूसरे दिन मनमाड आगमन 02.10 बजे, प्रस्थान 02.15 बजे, भुसावल आगमन 05.50 बजे, प्रस्थान 05.55 बजे, अकोला आगमन 07.58 बजे, प्रस्थान 08.00 बजे, बडनेरा आगमन 09.20 बजे, प्रस्थान 09.23 बजे, वर्धा आगमन 10.55 बजे, प्रस्थान 10.57 बजे, नागपुर आगमन 13.00 बजे, प्रस्थान 13.05 बजे, गोंदिया आगमन 15.10 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, दुर्ग आगमन 17.10 बजे, प्रस्थान 17.15 बजे, रायपुर आगमन 18.05 बजे, प्रस्थान 18.10 बजे, बिलासपुर आगमन 20.10 बजे, प्रस्थान 20.25 बजे, रायगढ़ आगमन 22.23 बजे, प्रस्थान 22.25 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 23.50 बजे, प्रस्थान 23.55 बजे, तीसरे दिन राउरकेला आगमन 01.25 बजे, प्रस्थान 01.35 बजे होते हुये दोपहर 13.00 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी ।
👉 इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 07 जनरल, 07 स्लीपर, 03 एसी-III, 01एसी II कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
यात्रियों से आग्रह है कि इस स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी एवं ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

