​कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर ‘बिग बॉस’ का घर था, जहां ‘गांधी परिवार’ की चरण वंदना का पाठ पढ़ाया गया : प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी

​कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर ‘बिग बॉस’ का घर था, जहां ‘गांधी परिवार’ की चरण वंदना का पाठ पढ़ाया गया : प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी

प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी का कटाक्ष : ​राहुल गांधी सिर्फ खानापूर्ति करने आए और ‘मैगी’ खाकर चले गए!

पायलट, खेड़ा और लाम्बा जैसे अप्रशिक्षित लोग कांग्रेसियों को प्रशिक्षित किया या बिगाड़ा

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस के 10 दिनों तक चले कथित प्रशिक्षण शिविर पर करारा तंज कसते हुए इस शिविर की तुलना ‘बिग बॉस’ के घर से करते हुए कहा कि यहाँ कार्यकर्ताओं को देश या जनता की सेवा का नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार की चाकरी और सेवा करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

​भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने तीखा हमला बोलकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी, जिन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी ‘प्रशिक्षण’ शब्द का मतलब तक नहीं समझा, वे खुद कार्यकर्ताओं को ज्ञान बाँटने आ गए! इतना ही नहीं, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पवन खेड़ा और अलका लाम्बा जैसे अप्रशिक्षित लोग वहाँ दूसरों को प्रशिक्षित करने आए या बिगाड़ने। श्री चिमनानी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को न तो कार्यकर्ताओं की चिंता थी और न ही प्रशिक्षण से कोई लेना-देना था। वे इस शिविर में केवल खानापूर्ति करने के लिए आए थे, वहाँ ‘मैगी’ खाई और वापस चले गए। यह शिविर पूरी तरह से बेअसर और सिर्फ राजनीतिक तमाशा बनकर रह गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि देश के गिने-चुने राज्यों तक सिमट चुकी कांग्रेस पार्टी का भविष्य पूरी तरह अंधकारमय है और आने वाले समय में यह भारत के राजनीतिक नक्शे से गायब हो जाएगी। देश की जनता हमेशा नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वालों को मौका देती है, न कि भ्रष्टाचार के जरिए देश को लूटने वालों को। श्री चिमनानी ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए ‘प्रशिक्षण’ शब्द का असली अर्थ बेहद सीमित है। उनके लिए इसका मतलब सिर्फ जनता की जेब पर डाका डालकर अपनी जेबें भरना है और एक खास परिवार की परिक्रमा करके पार्टी में अपना नम्बर बढ़ाना है।

Political