भाजपा सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री का सीधा संवाद: कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के दिए निर्देश

भाजपा सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री का सीधा संवाद: कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के दिए निर्देश

सहयोग केंद्र’ में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए संचालित ‘सहयोग केन्द्र’ की नियमित कड़ी में मंगलवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केन्द्र प्रभारी सच्चिदानन्द उपासने मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से आए 150 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना एवं कार्यकर्ताओं के आवेदनों का निराकरण किया। ‘सहयोग केंद्र’ में आयोजित इस सीधे संवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने विभिन्न विषयों पर केन्द्रित आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार किया। उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा का यह ‘सहयोग केंद्र’ जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहा है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुँचेंगे सहयोग केन्द्र

कल 01जुलाई को सहयोग केंद्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Political