गिर० आरोपी का नाम
01 वैभव सोनी उर्फ चुकलू पिता स्व. जगदीप सोनी उम्र 30 साल निवासी भेनसर जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
02 निखिल साहू पिता स्व मनोहर लाल साहू उम्र 33 साल निवासी गोल्डन पार्क बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर में अपराध. क्र. 389/2026, धारा-316(3),317(4), 111 बीएनएस दर्ज
बिलासपुर : प्रार्थी कप्तान सत्यनारायण पिता डा केदारनाथ उम्र 52 साल पता श्यामा विहार चिल्हाटी मोड चौकी मोपका थाना सरकंडा के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एसीसीएल कोल माइंस कोरबा को दिनाक 15.06.2026 को 30000 टन कोयला का DO NO 3332282633 में आर्डर किये थे जो SM एंटरप्राइजेस के माध्यम से ट्रेलरों में कोयला इनकी प्लांट में आ रहा था कि दिनाक 17.06.2026 के रात्रि करीबन 02.00 बजे सुबह 07:00 बजे के मध्य कई ट्रेलरों का कोयला इनकी प्लांट में एंट्री कर कोयला जाच कर खाली किया जाता है जो जांच के दौरान ट्रेलर वाहन क्रमांक 1 सीजी 10 ईसी 5488 2 सीजी 10 बीटी 6138 एवं 3 सीजी 15 इंजी 5055 को चेक किया गया तो उक्त टेलर में खराब क्वालिटी का मिलावटी कोयला था जो सीजी 10 ईसी 5488 का चालक जिया लाल कुमार 2 सीजी 10 बी टी 6138 का चालक बिरेन्द्र एवं 3 सीजी 15 ई जी 5055 का चालक जयकात से पूछताछ किये तो डर के कारण तीनों चालक वहा से भाग गये। इनकी कंपनी में तीनों ट्रेलर वाहन का चालको द्वारा गेवरा माईन्स एसीसीएल से जी 11 कोयला लोड कर निकला था जो उक्त ट्रेलर के चालकों द्वारा जी 11 कोयला को रास्ते में अफरा तफरी कर खराब मिलावटी कोयला राशि प्लांट में लाया गया है जिससे राशि स्टील एड पावर लिमिटेड को काफी क्षति हुई है। SM इंटरप्राईजेस के संचालक से संपर्क किया गया जो बताये कि सभी गाडियों में जी 11 कोयला लोड किया गया था जो ट्रेलर वाहन क्रमाक सीजी 10 ई सी 5488 2 सीजी 10 बी टी 6138 एवं 3. सीजी 15 ई जी 5055 चालाको एवं उनके साथी के द्वारा गेवरा माइन्स एसीसीएल से जी 11 का कोयला लोड कर रास्ते में मिलावट कर अफरा तफरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान तीनो ट्रेलर के वाहन स्वामी एवं चालको का पता तलाश जिसमें से चालक जयकांत यादव के मिलने पर पूछताछ किया जो बताये की अपने ट्रेलर मालिको एवं उसके साथी मिलकर एसीसीएल कोल माइंस से जी 11 कोयला लोड कर रास्ते में आकाश सिंघल के कोल डिपो टोल प्लाजा बेलतरा में जी 11 कोयला को खाली कर गिट्टी मिक्स कोयला लोड कर राशि प्लाट में खाली करना जिसके एवज में आकाश सिंघल के द्वारा पैसा देने व सभी ड्रायवर ट्रेलर मालिक और निखिल साहू के साथ आपस में पैसा बटवारा करना बताया गया है बाद ट्रेलर मालिक सुमित यादव एवं सूरज सिंह का पता तलाश कर पूछताछ जो बताये की अपने ड्रायवरो एवं निखिल साहू के साथ मिलकर जी 11 कोयला को आकाश सिंघल के कोल डिपो में खाली कर गिट्टी मिक्स कोयला को राशि प्लांट में देने व आकाश सिंघल के द्वारा दिये गये पैसो को आपस में बांटना बताया बाद आरोपी आकाश सिंघल का पता तलाश कर पूछताछ किया जो अपराध करना कबूल किया एवं तीन ट्रेलरों में लोड किये गये जी 11 कोयला को अपने कोल डिपो में रखे कोयला में रोलर मिशन के द्वारा मिक्स कराना बताया है। घटना में प्रयुक्त तीन ट्रेलर, एक रोलर मशीन एवं करीबन 30 टन कोयला जप्त किया गया था तथा पूर्व में आरोपी सुमित यादव, आकाश सिघंल, सूरज सिंह एवं जयंकात यादव को गिर कर दिनांक 21.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। मामले में फरार आरोपी वैभव सोनी एवं निखील साहू का पता तलाश कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध पूछताछ करने पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये तथा आरोपी वैभव सोनी एवं निखिल द्वारा घटना में प्रयुक्त एक-एक नग मोबाईल एवं नगदी रकम 1000 रू को पेश करने पर जप्त कर आरोपियो को दिनांक 28.06.2026 को विधिवत गिरफतार कर आज दिनांक 29.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

