ओवरलोड हाईवा पर सुहेला पुलिस का बड़ा एक्शन : सड़कों को नुकसान पहुंचाने वालों पर पुलिस सख्त, ओवरलोड गिट्टी परिवहन करने वाले हाईवा चालकों पर बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला 82 हजार रुपये जुर्माना.

ओवरलोड हाईवा पर सुहेला पुलिस का बड़ा एक्शन : सड़कों को नुकसान पहुंचाने वालों पर पुलिस सख्त, ओवरलोड गिट्टी परिवहन करने वाले हाईवा चालकों पर बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला 82 हजार रुपये जुर्माना.

पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में सुहेला पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और सड़कों को नुकसान पहुँचाने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 28 जून 2026 को निरीक्षक प्रमोद सिंह थाना प्रभारी सुहेला के नेतृत्व में थाना सुहेला पुलिस द्वारा ओवरलोड गिट्टी परिवहन कर रहे दो भारी वाहनों (हाईवा) पर कार्रवाई करते हुए कुल 82,000/- रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।

1. कार्रवाई 01- (66,000 रुपये जुर्माना):- हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 NQ 6701 के चालक त्रिपुरारी सिंह उम्र: 42 वर्ष, निवासी: रानी जरोद, सुहेला को वाहन में क्षमता से अत्यधिक गिट्टी लोड कर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 113/194 (1) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए 66,000 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

2. कार्रवाई 02- (16,000 रुपये जुर्माना):- हाईवा वाहन क्रमांक CG 22 HB 8116 के चालक दर्शन मधुकर उम्र: 44 वर्ष, निवासी: सुहेला द्वारा भी क्षमता से 3 टन अधिक गिट्टी लोड कर वाहन चलाते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 113/194 (1) के तहत चालान काटकर चालक से 16,000 रुपये का समन शुल्क प्राप्त किया।

Crime