अकेला देख घर में घुसकर महिला से कथित अश्लील हरकत ! चीख-पुकार मचते ही भागा आरोपी ढाबा संचालक, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल !

अकेला देख घर में घुसकर महिला से कथित अश्लील हरकत ! चीख-पुकार मचते ही भागा आरोपी ढाबा संचालक, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल !

जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.06.2026 को थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 34 वर्षीय पीड़ित प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 25.06.2026 की सुबह करीबन 08:00 से 09:00 बजे के मध्य, पीड़िता घर में अकेली थी, उसी दौरान लोदाम क्षेत्रांतर्गत ही एक ढाबे का संचालक आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष, पीड़िता को घर में अकेली जानकर, घर में घुस आया व गलत नियत से प्रार्थिया के साथ छेड़-छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी के द्वारा, पीड़िता को इसके समुदाय विशेष का नाम लेते हुए उसके पति को छोड़कर अपने साथ पत्नी बनाकर रखने की बात करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपी की गलत नियत को देखकर, पीड़िता भयभीत होकर चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली, इसी दौरान आरोपी घर से निकलकर भाग गया। पीड़िता के द्वारा घटना के संबंध में अपने पति को जानकारी दी गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना लोदाम में आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74,331(3),296 व 3(1)(ब),3(2)V (क) एसटी/एससी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी मंजीत सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Crime Jashpur