नाम आरोपी- शिवरतन दास मानिकपुरी पिता उमेन्द दास मानिकपुरी उम्र 42 वर्ष साकिन ढोलमौहा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर : दिनांक 27.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम ढोलमौहा निवासी शिवरतन दास मानिकपुरी अपने हाथ में धारदार तलवारनुमा चापड़ रखकर लहराते हुये शासकीय प्राथमिक शाला ढोलमौहा में शिक्षकों एवं बच्चों को डरा धमका रहा है कि मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी उ०म०नि० एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) को अवगत कराकर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती माधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) महोदय कोटा के दिशानिर्देश में तत्काल हमराह स्टाफ के घटना स्थल शासकीय प्राथमिक शाला परिसर ग्राम ढोलमौहा में गया जहां पर शिवरतन दास मानिकपुरी के द्वारा अपने हाथ में तलवारनुमा धारदार चापड़ लहराते हुये स्कूल के शिक्षकों डराते धमकाते हुये पकड़कर हिरासत में लिया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवारनुमा चापड़ को गवाहों के समक्ष मुताबित जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी शिवरतन दास मानिकपुरी का कृत्य 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी शिवरतन दास मानिकपुरी को गिरप्तारी के कारणों से अवगत कराकर विधिवत गिरप्तार किया गया। मामला गैर जमानतीय होने से आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी एन बनाफर, सउनि भरतलाल राठौर, प्रआर राधेश्याम मरावी, आरक्षक संजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

