अप.क्र.- 112/2026 धारा- 303(2),61(2),112(1),317(2),313(2) बीएनएस
गिरफ्तार आरोपी गण –
01 खुशीराम साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 65 साल निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0।
02 मनीष उर्फ राहूल मंडल पिता बटेश्वर उम्र 30 साल निवासी विजय नगर थाना बांका, जिला बांका बिहार।
03 राजाराम साहू पिता मूलचंद साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0।
खरीदार आरोपी-
दीपक वर्मा पिता गणेश राम वर्मा उम्र 42 साल निवासी ग्राम सेल थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार छ0ग0
बरामद संपत्ति –
1. 2.88 कि.ग्रा. चांदी के जेवर
2. 13.30 ग्राम सोने के जेवर,
3. एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 बीएफ 2654 (घटना में प्रयुक्त) जुमला किमती करीब 6.80 लाख रू।
बिलासपुर : ग्राम खम्हरिया में रमेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान का संचालक विभूति विनय सोनी पिता रमेश कुमार सोनी उम्र 28 साल निवासी श्याम बाजार सोनार पारा बलौदा थाना बलौदा जांजगीर चांपा छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.02.2026 के शाम 07.00 बजे दुकान का सोने, चांदी का गहना एवं नगदी 1,00,000 रू को दो बैग में रखा था एक थैला में खाली टिफीन था जिसे प्रार्थी दुकान के बाहर रख कर दुकान का सटर को गिरा रहा था उसी समय एक व्यक्ति पीछे से आया जो चेहरा में गमछा बांधा था जो सोने, चोंदी एवं नगदी रकम से भरा दो बैग एवं एक टिफीन का थैला को चोरी कर मेन रोड में पहले से एक मोटर सायकल में बैठा हुआ दो लोग के साथ चोरी कर लेने रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
घटना की सूचना पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना सीपत की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने घटना स्थल ग्राम खम्हरिया एवं आस पास के गांव, बलौदा शहर में लगे 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज चेक कर आरोपी की पता साजी लगातार करते रहे।
दिनांक 04.06.2026 को चैकी कोटमीकला थाना पेंड्रा जिला गौ0पे0म0 छ0ग0 से सूचना प्राप्त हुआ कि चैकी कोटमीकला थाना पेंड्रा के अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 103(1), 309(6), 311, 313, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट मे गिरफतार आरोपी खुशीराम साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 60 साल निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 एवं मनीष उर्फ राहूल मंडल पिता बटेश्वर मंडल उम्र 30 साल निवासी ग्राम विजयनगर थाना बांका, जिला बांका, बिहार एवं राजाराम साहू पिता मुलचंद साहू उम्र 25 साल निवासी बिटकुला, थाना सीपत का मेमोरेंडम कथन लिया गया जो
दिनांक 20.02.2026 के शाम करीबन 07.00 बजें ग्राम खम्हरिया के रमेश ज्वेलर्स दुकान का संचालक दुकान बंद करते समय उसके दो थैला मे भरे सोना चांदी का जेवर को चोरी कर मोटर सायकल से भाग गये और आपस मे सभी जेवरो को बांटना बताया
आरोपी खुशीराम साहू अपने हिस्से का कुछ चांदी के जेवर को ग्राम सेल निवासी दीपक वर्मा को बेचना तथा कुछ सोने चांदी के जेवर को अपने पास छुपाकर रखना बताया
राजाराम साहू को एक जोडी चांदी का पायल एंव दो नग सोने का टाप्स को देना बताये जाने पर एवं आरोपी मनीष उर्फ राहूल मंडल चोरी की संपत्ति एवं देशी कटटा व कारतूस को लेकर घर जाते समय देवघर रेल्वे स्टेशन मे रेल्वे पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है
एवं घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 10 बीएफ 2654 को ग्राम मडई के समसान घाट के बेसरम साडी मे छुपाकर कर रखने बताने पर उससे जप्त किया गया एवं आरोपी राजाराम साहू से एक जोडी चांदी का पायल एवं दो नग सोने का टाप्स (मनचली) को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा खुशीराम साहू के द्वारा दीपक वर्मा को बिक्री किये चांदी के जेवर को आरोपी दीपक वर्मा से जप्त किया गया हैं। उक्त आरोपी गणो विधिवत गिरफतारी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्य में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना सीपत की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा है

