रानीकोम्बो से चहटपारा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वृहद पुल स्वीकृति हेतु उच्च कार्यालय प्रेषित
जशपुर : 8.70 करोड़ की सड़कें अधूरी, गांव फिर बनेंगे टापू में नदियों से घिरा चहटपारा समाचार के संबंध में ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जशपुर के कार्यपालन अभियंता ने तथ्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में विकासखंड कुनकुरी के स्वीकृत पैकेज क्रमांक सीजी-07-132 में शामिल एल-810 एसएच-17 रानीकोम्बो से चहटपारा मार्ग,लंबाई 2.70 किलोमीटर का कार्यादेश 1 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार इस सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करने की समय-सीमा 16 दिसंबर 2027 निर्धारित की गई है। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है तथा निर्माण एजेंसी द्वारा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाने की पूरी संभावना है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इस मार्ग में पड़ने वाले वृहद पुल Bridge Across Kapari Nalla on SH 17 रानीकोम्बो से चहटपारा Road at 2000 मीटर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए उच्च कार्यालय को भेजा गया है। पुल निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।


