छेड़छाड़ और मारपीट मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : महिला से छेड़छाड़ के बाद भाई पर हमला, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, 5 बालकों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार.

छेड़छाड़ और मारपीट मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : महिला से छेड़छाड़ के बाद भाई पर हमला, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, 5 बालकों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 11 जून 2026 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक 10 जून 2026 को रात करीब 10:30 बजे प्रार्थिया अपने भाई के साथ स्कूटी में गाँधी चौक की ओर जा रही थी, इसी दौरान मिशन अस्पताल के पास पहुंचने पर अतुल ताम्रकार पीड़िता एवं उसके भाई का रास्ता रोककर गलत नियत से पीड़िता से छेडछाड कर लज्जा भंग किया एवं मौक़े पर पीड़िता के भाई के द्वारा रोक-टोक करने एवं मना करने पर अतुल ताम्रकार, अपने साथी रोहित केडिया एवं अन्य साथी के साथ मिलकर पीड़िता के भाई को गाली-गलौज कर हाथ मुक्का, बांस के डण्डा, पत्थर एवं बेल्ट से मारपीट किये हैं। मामले में पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 394/26 धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 126(2), 74, 75(2), 78 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को आरोपियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले में शामिल 05 विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 07 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई। मामले में सम्मिलित 05 विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपियों द्वारा अपना नाम (06) अतुल ताम्रकार आत्मज बिरजू ताम्रकार उम्र 21 वर्ष साकिन केदारपुर अंबिकापुर (07) रोहित केडिया आत्मज बसंत केडिया उम्र 22 वर्ष साकिन केदारपुर अंबिकापुर का होना बताया गया, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट, डंडा, पत्थर एवं स्कूटी जप्त किया गया है। विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 05 विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है एवं शेष 02 बालिग़ आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime