अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी-एसएसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, शाम-रात्रि पैदल पेट्रोलिंग बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर.

अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी-एसएसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, शाम-रात्रि पैदल पेट्रोलिंग बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर.

जिला पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा (क्राइम) बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल व आमजनता से सीधे प्राप्त होने वाले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने, अपराधों पर नियंत्रण, समस्त लंबित अपराधों, शिकायतें का निराकरण, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने, विवेचना की प्रगति एवं आगे की कार्यवाहियों पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को लंबित अपराधों की विवेचना गंभीरतापूर्वक करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए मामले का निराकरण करने, आम जनता से प्राप्त होने वाले शिकायतों का त्वरित समाधान करने, अवैध कार्यो पर सख्ती से अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने विवेचना में ई-साक्ष्य प्रणाली का शत्-प्रतिशत उपयोग करने, सीसीटीएनएस में सभी प्रविष्टि को अपडेट करने, आगामी जोताई-बोवाई कृषि कार्य को देखते हुए जमीन संबंधी विवाद के मामलों में फौरन एक्शन लेने और प्रतिबंधात्मक व बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही सुनिश्चित करें, शाम-रात्रि के वक्त पैदल पेट्रोलिंग और प्रमुख स्थानों-चौक चौहरों पर पुलिस बल की मौजूदगी बनाए रखने व घटना-स्थल निरीक्षण, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं प्रकरणों में तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आईजी सरगुजा रेंज के निरीक्षण की तैयारियों को समयपूर्व सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, जन-संवाद, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी शैक्षणिक-सत्र को देखते हुए स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन सहित पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh