बिल्हा में कबाड़ की आड़ में चल रहा था चोरी का खेल! रेलवे लाइन के पार्ट्स समेत 83 क्विंटल अवैध माल बरामद, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

बिल्हा में कबाड़ की आड़ में चल रहा था चोरी का खेल! रेलवे लाइन के पार्ट्स समेत 83 क्विंटल अवैध माल बरामद, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता।

बिल्हा व रेल्वे विभाग की संयुक्त कार्यवाही।

बिल्हा कबाडियों मे बिल्हा पुलिस का खौफ।

भारी मात्रा मे चोरी का कबाड सामान की जप्ती।

कबाड मे रेल्वे लाईन लोहे के पार्टस बरामद।

आरोपी लम्बे समय से चोरी का सामान खरीद रहा था।

लोहे का कबाड सामान वजनी 83 क्विटंल 15 कि.ग्रा. किया गया बरामद।

वाहन छोटा हाथी व पिकप मे लोड कबाड की जप्ती।

लोहे का कबाड व वाहन जुमला कीमती 14,25,500 रूपये की जप्ती।

बिलासपुर : उमनि एवं वपुअ बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘आपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध कबाड पर अंकुश लगाने हेतु के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा सुश्री नुपुर उपाध्याय से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 15.06.2026 को मुखबीर सूचना मिला कि ईमरान कुरैशी भारी मात्रा मे चोरी का कबाड सामान वाहन मे लोड कर रहा है सूचना पर थाना बिल्हा व रेल विभाग बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम बनाकर ईमरान कुरैशी के कबाड दुकान रेड कार्यवाही किया गया जहाॅ इमरान अन्य लोगो के साथ वाहन मे कबाड लोड करा रहा था। संदेही के कबाड दुकान व खडी वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी10बीपी 3903 एव पिकप वाहन क्रमांक सीजी10बी जेड 1208 की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर व दुकान मे शासकीय रेल लाईन लोहे का लाईनर व चाबी, लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लोहे का पाईप, कांटा तार व घरेलू सामान रखा हुआ मिला। संदेही के द्वारा सामान रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर शासकीय रेल पटरी लोहे का, लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लोहे का पाईप, कांटा तार व घरेलू सामान वजनी 83 क्विंटल 15 कि.ग्रा. व वाहन जुमला कीमती 14,25,500 रूपये जप्त कर 07 आरोपीयों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

नाम अनावेदक –

1. ईमरान कुरैशी पिता मोहम्मद मुस्ताख कुरैशी उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 आमापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

2. मनीष सागर पिता सुरेश सागर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमां 12 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुरं

3. राज साहू पिता विजय कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी केसला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

4. चंदन सवरा पिता अवधराम सवरा उम्र 40 वर्ष निवासी सवरा मोहल्ला बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

5. बिरजू मरावी पिता चंदन मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी सवरा मोहल्ला बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

6. रामअवतार सवरा पिता स्व. गिरधारी सवरा उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

7 गोलू चैरसिया पिता मुन्ना चैरसिया उम्र 19 वर्ष निवासी बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

Crime