जशपुर में चोरी की वारदात नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया बकरी चोर, कार से बकरी चोरी करने आया था बादी गिरोह, कुख्यात गिरोह का सदस्य रंगे हाथों गिरफ्तार.

जशपुर में चोरी की वारदात नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया बकरी चोर, कार से बकरी चोरी करने आया था बादी गिरोह, कुख्यात गिरोह का सदस्य रंगे हाथों गिरफ्तार.

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी किषुन राम उम्र 35 साल निवासी लोदाम बैगाटोली ने दिनांक 03 जून 2026 को थाना लोदाम में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि यह अपने घर में 09 नग बकरा/बकरी पालकर रखा है। उक्त बकरा/बकरी को दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में उसके घर के गोहार में बांधकर रखा था एवं रात्रि में अपने घर में सो गया। उसी रात्रि में लगभग 02:00 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके घर के बाहर एक गाड़ी काफी देर से खड़ा है, जिसमें से 02-03 तीन लोग उतरकर ईधर-उधर घूम रहे हैं, थोड़ा देख लो। पड़ोसी के यह कहने पर घर के कमरे से बाहर निकलने लगा तो देखा कि उसके घर के दूसरे कमरे का दरवाजा खुला है एवं वहां रखे पेटी/अलमारी इत्यादि का ताला तोड़कर सामान इत्यादि को बिखरा छोड़ दिया गया है, कमरे से किसी प्रकार का सामान चोरी नहीं हुआ था। तब प्रार्थी ने अपने घर के गोहार में जाकर देखा कि वहां का दरवाजा टूटा हुआ है एवं वहा से 01 नग बकरा कीमत 10 हजार रूपये एवं 01 नग बकरी कीमत 07 हजार रूपये को कोई ले जा चुका था। घर के बाहर आने पर ग्रामीणों के आवाज आने पर मौके पर जाकर देखा कि ग्राम कोटवार एवं अन्य व्यक्ति एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़कर रखे थे, जिसे पूछने पर अपना नाम अनीष खान नाम बताया, उसके कब्जे से छिपाकर रखे 01 नग बकरी एवं चोरी करने में प्रयुक्त सामान इत्यादि को जप्त किया गया। अनीष खान के साथीगण कार से भाग गये। ग्रामीणों द्वारा उक्त व्यक्ति को लोदाम थाना के सुपूर्द कर दिया गया।

पूछताछ में आरोपी अनीष खान ने अपने को कुख्यात बादी (नट) गिरोह का सदस्य होना बताया है एवं सीतापुर से कार से अपने साथियों के साथ चोरी करने आना बताया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 04 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Crime Jashpur