जशपुर में राजस्व कार्यों की बड़ी समीक्षा: स्वामित्व योजना, नामांतरण, सीमांकन और मुआवजा प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

जशपुर में राजस्व कार्यों की बड़ी समीक्षा: स्वामित्व योजना, नामांतरण, सीमांकन और मुआवजा प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता, व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें।

समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्री साहू ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। अपर कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि से संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावितों एवं पीड़ितों को समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक से सभी एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर मौजूद रहे।

Jashpur