सुशासन तिहार 2026 : किसान सोहन सिंह को मिला किसान किताब, खेती किसानी के लिए खाद और बीज खरीदने में होगी आसानी

सुशासन तिहार 2026 : किसान सोहन सिंह को मिला किसान किताब, खेती किसानी के लिए खाद और बीज खरीदने में होगी आसानी

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में किसान श्री सोहन सिंह ग्राम बरगांव डूमर टोली को केसीसी कार्ड ग्राम बोकी के सुशासन तिहार शिविर में मिला।

किसान ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें खेती किसानी के लिए खाद और बीज लेने में आसानी होगी। सुशासन शिविर में किसान किताब मिलने पर किसान सोहन खुश हैं।

Jashpur