जशपुर में सनसनी : प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष, प्रेम संबंध को लेकर युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार.

जशपुर में सनसनी : प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष, प्रेम संबंध को लेकर युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 मई 2026 को थाना पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामजूनवानी में सुशील खलखो की किसी के द्वारा हत्या कर दी गई है, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे के द्वारा घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए प्लीस टीम के साथ तत्काल घटना-स्थल रवाना हुए, जहां जाकर पुलिस ने देखा कि सुशील खलखो की घटना-स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी, पुलिस के द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया।  मामले में पुलिस के द्वारा प्रार्थिया जानकी लकड़ा (ग्राम सरपंच की पत्नी) उम्र 35 वर्ष की रिपोर्ट पर, थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 103(1),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस की पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि घटना दिनांक से करीबन 03 से 04 वर्ष पहले मृतक सुशील खलखो व आरोपी जयलाल एक्का की पत्नी के मध्य प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान आरोपी जयलाल की पत्नी के पास मृतक सुशील के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर, आरोपी सुशील को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। मृतक सुशील करीबन डेढ़ माह पहले ही जमानत पर, जेल से निकल कर अपने घर में रह रहा था। इस दौरान भी मृतक व आरोपी जयलाल की पत्नी के मध्य, बातचीत होती रहती थी, जिसके सम्बन्ध में आरोपी जयलाल व उनके परिजनों को पता चलने पर, आरोपी जयलाल के पिता के द्वारा, सामाजिक मीटिंग बैठाई गई थी व आरोपी जयलाल की पत्नी के द्वारा, मृतक सुशील खलखो के साथ रहने की इच्छा जताने से, आरोपी जयलाल की पत्नी को, मृतक सुशील के जिम्मे दे दिया गया था, तब से मृतक सुशील खलखो व आरोपी की पत्नी साथ-साथ रहते थे।

घटना दिनांक 27 मई 2026 की रात्रि करीबन 11:00 बजे अचानक प्रार्थिया जानकी लकड़ा को अपने घर के बाहर हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी, इस दौरान प्रार्थिया ने देखा कि गांव के ही आरोपी जयलाल एक्का, जयमन एक्का व एक विधि से संघर्षरत किशोर के द्वारा मृतक सुशील खलखो से मारपीट की जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों के द्वारा मृतक सुशील खलखो के सिर को जमीन में पटकते हुए, उसके सिर पर पास में पड़े पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई।

प्रकरण में थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण से जुड़े एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर लाया गया।

Crime Jashpur