आकस्मिक सड़क दुर्घटना रोकथाम के लिए थाना मणीपुर, लखनपुर क्षेत्रान्तर्गत ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण.
सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने हेतु संबंधित विभाग को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश.
अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अंबिकापुर के मणीपुर और लखनपुर क्षेत्र में हाईवे के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया और दुर्घटना रोकथाम के लिए जरूरी सुधारात्मक उपायों के निर्देश दिए। पुलिस, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों की संयुक्त पहल से अब हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, जिससे लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।
डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो के द्वारा हाईवे एसडीओ निखिल लकड़ा, आरटीओ अधिकारी बंटी द्विवेदी, पीडब्ल्युडी अधिकारी, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त्य, थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सीपी तिवारी एवं थाना प्रभारी लखनपुर सम्पत पोटाई के साथ थाना मणीपुर व लखनपुर क्षेत्रान्तर्गंत हाईवे ब्लैक स्पॉट जगहों का निरीक्षण किया गया, एवं साथ ही संबंधित अधिकारियों को सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट जगहों को चिन्हांकित कर सुधारात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
रोड़ मार्किंग, परिवहन स्टॉपर, रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर, सांकेतिक बोर्ड, परिवहन सावधानी बोर्ड, स्पीड मार्किंग, स्पीड लिमिट बोर्ड, जंक्शन दिशा-सूचक बोर्ड इत्यादि लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा लोकल ग्राम पंचायत से समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटना के रोक-थाम के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही की जावे, पर्याप्त लाईट की सुविधा के लिए क्रेडा को पत्राचार कर आवश्यक सुधार किया जावे।

