सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, जशपुर में 01 और 02 जून को होगी एसआईएस सुरक्षा अधिकारी भर्ती प्रक्रिया

सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, जशपुर में 01 और 02 जून को होगी एसआईएस सुरक्षा अधिकारी भर्ती प्रक्रिया

सुरक्षा क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसर: एसआईएस लिमिटेड में बनें सुरक्षा अधिकारी

01 एवं 02 जून को जशपुर में भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण के दौरान ही 27,500 रुपये से वेतन प्रारंभ

150 सुरक्षा अधिकारी की होगी भर्ती

जशपुर : भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा अधिकारी बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया कौशल विकास के संयुक्त तत्वाधान में पसारा अधिनियम 2005 के अंतर्गत सुरक्षा अधिकारी संवर्ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 01 एवं 02 जून 2026 को एसआईएस प्रशिक्षण केन्द्र, आजीविका महाविद्यालय, बालक छात्रावास, डोडकाचौरा कार्यालय, जशपुर में आयोजित की जाएगी। इस अभियान के तहत कुल 150 जीटीओ प्रशिक्षु सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 भर्ती के संबंध में जानकारी देते हुए एसआईएस के कमांडेंट श्री कुमार शिवेन्द्र ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 27,500 रुपये से प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1984 के अंतर्गत वेतन एवं अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को पेंशन, विधवा पेंशन, ग्रेच्यूटी, कर्मचारी राज्य बीमा, समूह बीमा, चिकित्सीय सुविधा, आवास, यात्रा भत्ता एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष रूप से कर्मचारियों के दो बच्चों को देहरादून स्थित आईपीएस स्कूल में पढ़ाई की सुविधा तथा कर्मचारी अंश स्वामित्व योजना के तहत शेयर वितरण का भी प्रावधान है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देशभर में एसआईएस के विभिन्न प्रतिष्ठानों में की जाएगी।

 इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसआईएसइंडिया डॉट कॉम एवं जॉब्स एट एसआईएस फेसबुक पेज पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर 7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है। यह भर्ती अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Jashpur