बकरीद अवकाश को लेकर बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ शासन ने बदली छुट्टी की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

बकरीद अवकाश को लेकर बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ शासन ने बदली छुट्टी की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

ईद-उल-जुहा (बकरीद) अवकाश की तिथि में संशोधन, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा “ईद-उल-जुहा (बकरीद)” के अवसर पर घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है।

 जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में “ईद-उल-जुहा (बकरीद)” हेतु 27 मई 2026, बुधवार को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को संशोधित करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Jashpur